आज़ादी मिले 63 साल हो गए, लेकिन आज भी हमारा तुरैहा समाज वहीँ का वहीँ पड़ा, अपनी बदहाली पर रो रहा है | देश की तमाम जातियां आज हर क्षेत्र में विकसित हो गयी हैं किन्तु हम किसी भी दिशा में आगे नहीं बढ पाए | समाज के बच्चे ज्यों ही कुछ समझदार होने लगते हैं , उन्हें घर वाले किसी न किसी काम में लगा देते हैं | लड़कियों की शिक्षा के बारे में बात करिए,तो जबाब मिलेगा कि हमें कौन सी नौकरी करवानी है ? शिक्षा के अभाव में लोगों को ये तक पता नहीं है कि देश में हो क्या रहा है और उन्हें क्या करना चाहिए ?
तुरैहा जाति के विकास के लिए शिक्षा की जागरूकता लानी होगी | मनुष्य के भीतर विकास की जो संभावनाएं छिपी रहती हैं ,उन्हें विकसित करना ही शिक्षा का मुख्य कार्य है | शिक्षित हुए बिना हम कभी भी आगे नहीं बढ सकते | यह जानकार दुःख होता है कि तुरैहा समाज के २% लोग ही शिक्षित हैं, उच्च शिक्षा की तो बात ही छोड़ दीजिये | ये आंकड़े सरकारी हैं और चौंकाने वाले भी हैं | जो भाई पढ़ लिख गए हैं, उन्हें अपने आप को तुरैहा बताने में शर्म आती है | ऐसा नहीं होना चाहिए | जाति कोई भी खराब नहीं होती, उसके संस्कार अच्छे होने चाहिए | मनुष्य के सामाजिक, मानसिक तथा भावनात्मक विकास में शिक्षा की अहम् भूमिका रहती है, अतः बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए माता पिता को सजग रहना चाहिए | स्वच्छ एवं संतुलित समाज के लिए लड़का -लड़की दोनों को समान रूप से शिक्षा दिलानी चाहिए| अभिभावकों को अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए बाहरी शानोशौकात से भी बचना चाहिए |
आज की बच्ची कल की माँ होती है | शिक्षित माँ अपने परिवार तथा समाज के लिए पुरुषों से भी अधिक उपयोगी होती है , इसलिए नारी शिक्षा बेहद महत्वपूर्ण है | शिक्षित माता ही बच्चों में अच्छे संस्कार डाल सकती है और घर -गृहस्थी को सजा -संवार सकती है | इतना ही नहीं शिक्षित नारी आवश्यकता पड़ने पर नौकरी या व्यवसाय भी संभाल कर घर की आर्थिक दशा को मजबूती प्रदान कर सकती है | शिक्षित नारी ही अपने अधिकारों के लिए न केवल लड़ सकती है बल्कि शोषण के विरुद्ध आवाज़ भी उठा सकती है |
आज भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व में साक्षरता अभियान चलाये जा रहे हैं | तुरैहा बंधुओं से अपील है कि अपने फालतू खर्चों में कटौती करके बच्चों को, विशेषतः लड़कियों को बेहतर शिक्षा दिलवाने का प्रयास करें |
Education is very necessary for our Turaiha Samaj.
जवाब देंहटाएंyes arun this is correct
जवाब देंहटाएं